Bhopal: जनता क्वार्टर खाली कराने के नोटिस से मचा हड़कंप, विरोध में 5 महिलाओं ने खाया जहरीला पदार्थ

भोपाल में जनता क्वार्टर में मकान खाली कराने के नोटिस के विरोध के बीच गुरुवार रात पांच महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाउसिंग बोर्ड ने 13 नवंबर तक मकान खाली करने का निर्देश दिया है।

Bhopal Janata Quarters: भोपाल के ऐशबाग इलाके में स्थित जनता क्वार्टर खाली कराने का विवाद गुरुवार को बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया। मकान खाली करने के अल्टीमेटम और बेघर होने के डर से तनाव के बीच पांच महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में सभी महिलाओं को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Bhopal House

भोपाल के ऐशबाग में जनता क्वार्टर विवाद गहराया

600 परिवारों पर मंडरा रहा बेघर होने का संकट

दरअसल, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने ऐशबाग के इन जर्जर जनता क्वार्टर को खाली करने का अंतिम नोटिस जारी किया है, जिसमें 13 नवंबर तक मकान खाली करने और सामान हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड के मुताबिक, इन मकानों में करीब 110 मूल आवंटी हैं जबकि अन्य पर अनधिकृत कब्जे हैं। नगर निगम ने मई 2016 में ही इन भवनों को रहने के लिहाज से खतरनाक घोषित किया था। बोर्ड यहां 'पुनर्विकास नीति-2022' के तहत पुराने भवनों को तोड़कर आधुनिक बहुमंजिला आवासीय परिसर बनाने की योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत वैध आवंटियों को 20% अधिक क्षेत्रफल के नए फ्लैट और निर्माण अवधि के दौरान किराया देने का प्रावधान है।

End of Feed