Bihar Budget 2026: बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा

Bihar Budget 2026: बिहार में आज यानी मंगलवार 3 फरवरी को बजट पेश किया गया। इस बजट की प्रमुख घोषणाओं में राज्य में 5 नए एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा भी है। इस बार सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर है।

Bihar Budget 2026: बिहार में आज यानी मंगलवार 3 फरवरी को बजट पेश किया गया। हाल ही में चुनकर आयी नीतीश कुमार की नई सरकार का यह पहला बजट है। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने दोपहर 2 बजे विधानसभा में बजट पेश किया। इस दौरा उन्होंने कई अहम घोषणाएं कीं। प्रमुख घोषणाओं में बिहार के अंदर 5 नए एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा भी शामिल है।

Bihar Budget road

बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा

वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में पांच नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने सड़क, पुल, शहरी विकास और परिवहन पर भी बजे पैमाने पर खर्च की घोषणा की। इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले इस खर्च से राज्य में सफर करना आसान होगा। राज्य में निवेश बढ़ेगा और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

End of Feed