Fatehpur News: ससुराल पहुंचा दामाद बना हैवान, तलवार से 5 लोगों को काटा! आरोपी की हत्या; घायल कानपुर रेफर

Fatehpur Bikampur Village Murder : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दामाद ने अपने ससुराल के पांच लोगों पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे सभी बुरी तरह घायल हो गए हैं। जबकि आरोपी को पीट-पीटकर ग्रामीणों ने हत्या कर दी।

फतेहपुर : जिले के औंग थाना क्षेत्र स्थित बीकमपुर गांव में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच एक व्यक्ति ने ससुराल पहुंचकर घर के बाहर सो रहे पांच लोगों पर धारदार हथियार (तलवार) से हमला कर दिया। हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल, सभी घायलों में से चार लोगों को कानपुर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Fatehpur Bikampur Village Murder

फतेहपुर में दामाद ने ससुरालियों पर तलवार से किया हमला

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया।

End of Feed