कौन होगा राम मंदिर का पहला CEO? कल हो सकता है एलान, सर्च कमेटी ने महंत नृत्यगोपाल दास को सौंपी 3 नामों की लिस्ट

राम मंदिर के संचालन और प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पद चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की नियुक्ति को लेकर अब तस्वीर जल्द साफ हो सकती है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली बैठक में CEO के नाम पर अंतिम फैसला लिए जाने की संभावना है।

अयोध्या में कल यानी दो सितंबर को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होगी। इस बैठक से पहले राममंदिर के पहले CEO की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। वहीं, सीईओ के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी के तीनों सदस्य भी अयोध्या पहुंच गए हैं। इनमें सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और वैज्ञानिक-उद्योगपति सुरेश हावड़े शामिल हैं।

राम मंदिर अयोध्या

राम मंदिर अयोध्या

ट्रस्ट अध्यक्ष से की मुलाकात

अयोध्या पहुंचने के बाद सर्च कमेटी के तीनों सदस्यों ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान उन्होंने तीन संभावित नामों की एक लिस्ट भी ट्रस्ट के अध्यक्ष को सौंपी है।

कल की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

इस लिस्ट के बाद माना जा रहा है कि बैठक में सर्च कमेटी की ओर से सुझाए गए नामों पर चर्चा के बाद राम मंदिर के पहले CEO के नाम पर मुहर लग सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय ट्रस्ट की बैठक में ही होगा। CEO का पद राम मंदिर के बढ़ते प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कार्यों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में इस पद पर नियुक्ति को लेकर ट्रस्ट की बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं।

End of Feed