Punjab Police Transfer: पंजाब में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, चार प्रमुख जिलों के SSP भी बदले गए हैं।
राजेश्वर सिंह को मिली नई जानकारी
तबादला अधिकारिक सूची के मुताबिक जालंधर के जोनल एआईजी, सीआईडी राजेश्वर सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें जालंधर स्थित PAP की 7वीं बटालियन में कमांडेंट के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह जालंधर के डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह का भी तबादला कर उन्हें लुधियाना में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गुरप्रीत सिंह भुल्लर की हुई वापसी
वहीं, गुरप्रीत सिंह भुल्लर की एक बार फिर पंजाब पुलिस में महत्वपूर्ण पद पर वापसी हुई है। गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर दिए गए उनके बयान के बाद उन्हें पद से हटाया गया था और मामले को लेकर उन्हें जांच का सामना भी करना पड़ा था। अब जारी नए आदेशों के तहत उन्हें अमृतसर में आईजी, बॉर्डर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
पटियाला, मोहाली, बठिंडा और मानसा के SSP का तबादला
बता दें कि गुरप्रीत सिंह भुल्लर इससे पहले अमृतसर में पुलिस कमिश्नर के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। अब सरकार ने उन्हें दोबारा अमृतसर भेजते हुए बॉर्डर रेंज की कमान सौंपी है। इसके अलावा पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल के तहत राज्य के चार अहम जिलों के SSP भी बदले गए हैं।
पुलिस प्रशासन में जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा
सरकार ने पटियाला, मोहाली, बठिंडा और मानसा के SSP का तबादला करते हुए इन जिलों में नई तैनाती की है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए पुलिस प्रशासन में जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा किया गया है।
