Gujarat: निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Sabarmati Bullet Train Station Fire: गुजरात के निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Sabarmati Bullet Train Station Fire: गुजरात के निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन में आज (8 फरवरी) सुबह आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

Fire News

निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन में लगी आग

घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन पर सुबह करीब 6:30 बजे आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परियोजना के लिए जिम्मेदार एजेंसी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) द्वारा जारी बयान के अनुसार, निर्माण स्थल के एक हिस्से की छत पर लगी शटरिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। एनएचएसआरसीएल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि प्रथम दृश्यता में ऐसा लगता है कि अस्थायी शटरिंग कार्य से वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगी होगी। लेकिन अभी तक आग लगने की सही वजह का पता नहीं लग पाया है। वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।

End of Feed