शहर

Kolkata: कार की बोनट में छिपा रखी थी पिस्तौल, STF ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार; गोला-बारूद बरामद

Kolkata: कोलकाता एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। इस संबंध में कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बकौल कोलकाता एसटीएफ, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान संतोष साहनी, जितेंद्र कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है।

Image

कोलकाता एसटीएफ

Photo : ANI

Kolkata: कोलकाता एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। इस संबंध में कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार से जा रहे तीन लोगों को शुक्रवार रात रोका गया और कार की तलाशी के दौरान उसमें से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया। आरोपियों के वाहनों की जब तलाशी ली गई तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। वाहन के बोनट के अंदर एयर क्लीवर फिल्टर के बॉक्स में 9 एमएम और 7 एमएम की पिस्तौल के अलावा 17 राउंड गोला-बारूद मिला।

पुलिस ने तत्काल प्रभाव से दोनों पिस्तौल और गोला-बारूद को बरामद कर लिया। बकौल कोलकाता एसटीएफ, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान संतोष साहनी, जितेंद्र कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार से नौ एमएम की एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, सात एमएम की एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, चार मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया गया। तीनों लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्हें शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।’

उन्होंने बताया कि एसटीएफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article