मेरठ : नीले ड्रम वाली मुस्कान के घर में लगी आग, जलता सिलेंडर...

मेरठ में सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान के पिता के घर में अचानक आग लग गई। खतरा भांपते हुए प्रमोद रस्तोगी ने साहस दिखाया और जलते हुए सिलेंडर को खुद किचन से बाहर खुले स्थान पर फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मेरठ : नीले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान के पिता के घर में अचानक आग लग गई। आग किचन में रखे गैस सिलेंडर से भड़की, लेकिन समय रहते बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार, मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी घर पर मौजूद थे जबकि उनकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। खतरा भांपते हुए प्रमोद रस्तोगी ने साहस दिखाया और जलते हुए सिलेंडर को खुद किचन से बाहर खुले स्थान पर फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Fire in Muskan Father House

मेरठ की मुस्कान के घर लगी आग

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

घटना की सूचना पर थाना ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, तब तक प्रमोद रस्तोगी और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया था। सौभाग्य से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग घर के बाकी हिस्सों तक नहीं फैली। स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर प्रमोद रस्तोगी समय पर सतर्कता नहीं दिखाते, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

End of Feed