जबलपुर के पटाखा बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख; धमाकों से दहला इलाका!

Jabalpur Patakha Bazaar: जबलपुर के पटाखा बाजार में रविवार को भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर राख हो गईं। पटाखा बाजार में जैसे ही आग लगी उसके बाद एक-एककर पटाखे फूटने लगे। दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पा लिया है। जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि उन्हें शुरू में चार दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी और यह लगभग काबू की जा चुकी है।

Jabalpur Patakha Bazaar: जबलपुर के पटाखा बाजार में रविवार को भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर राख हो गईं। पटाखा बाजार में जैसे ही आग लगी उसके बाद एक-एककर पटाखे फूटने लगे। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं।

Jabalpur Patakha Bazaar

जबलपुर पटाखा बाजार

कई KM तक सुनाई दी आवाज

कठौंदा स्थित पटाखा की थोक बाजार में रविवार की शाम आग लग गई जिसकी जद में कई दुकानें आ गईं, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पटाखा बाजार में आग लगने से एक के बाद एक पटाखों की आवाज सुनाई दी। कहा तो यहां तक जा रहा है कि पटाखों की आवाज कई किमी दूर तक सुनी गई है।

End of Feed