Uttar Pradesh: हमीरपुर में पेट्रोल पंप के सामने दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत; धूं-धूं कर जलने लगे ट्रक

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि हमीरपुर में पेट्रोल पंप में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत होने से आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और उनके सहायक के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

Hamirpur Road Accident

हमीरपुर में सड़क हादसे के बाद ट्रक में लगी आग

मौके पर पुलिस मौजूद

बता दें कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र में मंडी के पास नेशनल हाईवे 34 स्थित पेट्रोल पंप के सामने यह हादसा हुआ। अगर ट्रकों की आग पेट्रोल पंप में फैलती है तो उससे कस्बे में बड़ा हादसा हो सकता है। दमकल विभाग को आग की सूचना दी जा चुकी है और मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद है।

End of Feed