शहर

सीमा हैदर और सचिन की फोटो लगाकर की 99.21 करोड़ की हेराफेरी, दरंभगा से दो लोगों की हुई गिरफ्तारी

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा जिला से अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने 99.21 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अरुणाचल पुलिस ने दरभंगा पुलिस की मदद से सिद्धिविनायक ट्रेड कंपनी अकाउंटेंट विपिन कुमार झा और आशुतोष कुमार झा को 99.21 करोड़ रुपये की जीएसटी के हेराफेरी के मामले में पकड़ा है।

Image

बिहार से दो गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा जिला से अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने 99.21 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अरुणाचल पुलिस ने दरभंगा पुलिस की मदद से सिद्धिविनायक ट्रेड कंपनी अकाउंटेंट विपिन कुमार झा और आशुतोष कुमार झा को 99.21 करोड़ रुपये की जीएसटी के हेराफेरी के मामले में पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि कंपनी के मालिक सचिन जैन सहित चार लोगों के खिलाफ ईटानगर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विपिन कुमार झा और आशुतोष कुमार झा दोनों सगे भाई हैं और दोनों को रैयाम थाना क्षेत्र के वंसारा गांव से गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

विपिन कुमार झा और आशुतोष कुमार झा अरुणाचल प्रदेश में इसी फार्म में अकाउंटेंट का काम करते थे। इन लोगों पर अपने क्लाइंट के जीएसटी रिटर्न फाइल करने में 99.21 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने दरभंगा की पुलिस एवं टेक्निकल टीम की मदद से दरभंगा जिला के रैयाम थाना क्षेत्र से इन दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी को अरुणाचल पुलिस दरभंगा व्यवहार न्यायालय में पेश करने के बाद अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।

दो आरोपी अभी भी हैं फरार

अरुणालचल प्रदेश से आई चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर रणधीर कुमार झा ने कहा कि 99.21 करोड़ रुपये गबन मामले में आशुतोष कुमार झा और विपिन कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए कारवाई चल रही है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने सिद्धिविनायक ट्रेड मर्चेंट नाम की GST फार्म बनाकर कंपनी चलाते थे। जिसमे इन लोगों ने यूट्यूबर सीमा हैदर और सचिन का इस्तेमाल किया, जो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर है और उसके पति सचिन के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में राहुल जैन की सिद्धिविनायक ट्रेड मर्चेंट नाम की कंपनी चलाता है। इस कंपनी में गिरफ्तार दोनों आरोपी भाई अकाउंटेंट का काम किया करते थे। ये इतने शातिर है कि यह अपने कंपनी के ट्रेड मार्क में सीमा हैदर और उसके पति सचिन का फोटो लगाकर फेंक आईडी का इस्तेमाल करते हैं। इन लोगों ने सचिन जैन के साथ मिलकर राज्य सरकार के 99.21 करोड़ रुपये गबन कर लिए हैं। इस मामले में ईटानगर थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मोबाइल लोकेशन के आधार इन दोनों को रैयाम थाना क्षेत्र के वंसारा गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article