शहर

जम्मू-कश्मीर में राजौरी, पुंछ के वन क्षेत्रों में लगी आग, एलओसी तक पहुंची धधक

जम्मू के राजौरी और पुंछ के दो वन क्षेत्रों में आग लग गई, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा।

Image

राजौरी में लगी आग (प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जम्मू: जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ के दो वन क्षेत्रों में बुधवार को आग लग गई, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के मेंढर इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भटादुरियन में आग लगी और यह आस-पास के इलाकों में फैल गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन, वन अधिकारी, सेना और स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए काम कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के नौशेरा वन में भी आग लग गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारियों ने अग्निशमन अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने और पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्र को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार, आग ने बड़े पैमाने पर वन संपदा को नष्ट कर दिया।

(इनपुट -भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article