Delhi Fire: दिल्ली में घर में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदे लोग; 4 घायल

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में घर में खडे दोपहिया वाहनों में आग लगने से हड़कंप मच गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए, जिन्होंने पहली मंजिल से कूदकर जान बचाई। दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है और घर में फंसे अन्य लोगों को भी बचा लिया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Fire News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रविवार तड़के एक घर में खड़े दोपहिया वाहनों में अचानक आग लग गई। जिससे जान बचाने के लिए चार लोगों ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे चारों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। साथ ही घर में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

fire

सांकेतिक फोटो

पहली मंजिल से कूदे चार लोग

जानकारी के अनुसार आग घर के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग स्थल पर खड़े दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल में लगी। जिससे छह मंजिला इमारत में धुआं भर गया।। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 2:30 बजे सूचना मिली कि भजनपुरा के पास चांद बाग इलाके के एफ ब्लॉक में स्थित एक घर में आग लग गई। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही घर के चार लोग पहली मंजिल से कूद गए, जिसमें तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। घायलों की पहचान पहचान निखत (22), रशीदा (50), सोनी (25) और आसिफ (2) के रूप में हुई है। चारों को जग प्रवेश चंद अस्पताल प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

End of Feed