शहर

बालाघाट में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर नाले में गिरी कार बनी आग का गोला, 3 लोग जिंदा जले

बालाघाट में केवलारी चौराहे के पास एक ऑल्टो कार पलटकर नाले में जा गिरी और उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए। सभी एक ही परिवार के थे और गांव से लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

बालाघाट में भीषण हादसा

Photo : Times Now Digital

Balaghat Road Accident: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ऑल्टो कार केवलारी चौराहे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह हादसा बैहर से मलाजखंड मार्ग पर केवलारी चौराहे के पास हुआ। मृतकों में परिवार के मुखिया नगारची केलकर (60), उनकी बहू सविता केलकर (28) और तीन वर्षीय नाती शामिल हैं। वहीं, बेटा सीतम केलकर (30) और उनकी मां नाना बाई केलकर (55) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज महाराष्ट्र के गोंदिया में चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पैतृक गांव गया था परिवार

जानकारी के अनुसार, सीतम केलकर की मलाजखंड के पौनी में गैरेज की दुकान है। वे दो दिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ पैतृक गांव पोंडी आए थे। जहां कुछ दिन रुकने के बाद वे लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। बीती रात खाना खाने के बाद छह लोग एक ही कार में सवार होकर पौनी के लिए निकले। जिनमें परिवार के सदस्य और पड़ोस की एक 8 वर्षीय बच्ची भी शामिल थी।

नाले में गिरी कार और लगी भीषण आग

बताया जा रहा है कि रास्ते में केवलारी चौराहे के पास कार अचानक बेकाबू होकर पलट गई और एक छोटे नाले में गिर गई। जिसके बाद कार में तुरंत आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। जब तक आग बुझाई गई, तब तक कार के अंदर फंसे तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!