शहर

Ahmedabad Fire: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत और 22 लोग घायल

Ahmedabad Fire: अहमदाबाद में शुक्रवार को इस्कॉन प्लेटिना इमारत की 8वीं मंजिल पर आग लग गई। देखते ही देखते आग 21वीं मंजिल तक फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने 200 से अधिक लोगों को बाहर निकाला और आग बुझाने में जुट गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और 22 लोग अस्पताल में भर्ती है।

Image

आवासीय इमारत में लगी आग

Photo : ANI

Ahmedabad Building Caught Fire: गुजरात में अहमदाबाद के बोपल इलाके में शुक्रवार को बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस दौरान बिल्डिंग से करीब 200 लोगों को रेस्क्यू किया गया। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। इसको लेकर जांच की जा रही है।

8वीं मंजिल पर लगी आग 21वे फ्लोर तक फैली

बोपल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 21 मंजिला ‘इस्कॉन प्लेटिना’ इमारत की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे आग लग गई। उन्होंने बताया, ‘‘आग जल्द ही इमारत की 21वीं मंजिल तक फैल गई।’’ अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इमारत की आठवीं मंजिल पर ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, लेकिन वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुजुर्ग महिला मिलाबेन शाह ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के 3.40 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article