दिल्ली के DDA प्राइम अपार्टमेंट के छठी मंजिल में आग से हड़कंप, दमकल की गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के नरेला स्थित DDA प्राइम अपार्टमेंट के छठी मंजिल पर आग लग गई। दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

दिल्ली के नरेला स्थित DDA प्राइम अपार्टमेंट में शनिवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग छठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। वहां रहने वाला परिवार काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

DDA Prime Apartment Fire

दिल्ली के नरेला में DDA प्राइम अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी थी। दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय फ्लैट खाली था। फिलहाल आग लगने की वजह और नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

End of Feed