UP Breaking: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में आज यानी शुक्रवार 26 अप्रैल को आग का तांडव देखने को मिला। यहां एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। सिलेंडर ब्लास्ट की यह घटना यहां एक होटल और लकड़ी के टाल में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई, जिससे आग और भड़क गई।
अमरोहा के होटल में लगी आग, सिलेंडर फटने से अफरातफरी
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से होटल में रखे हुए तीन सिलेंडर फट गए। सिलेंडर फटने से वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। आग की इस घटना में होटल और टाल जलकर पूरी तरह से राख हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
