ओडिशा के खोरधा में भीषण हादसा, बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, दो लोगों की मौत

Odisha Accident News: ओडिशा के खोरधा जिले में एक बस और कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दंपत्ति की मौत हो गई और बस सवार दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव भी कार में फंस गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Odisha Accident: ओडिशा के खोरधा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक यात्री बस ने उस कार को टक्कर मार दी, जिसमें दंपति यात्रा कर रहे थे। बस में सवार दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा बेगुनिया इलाके में खोरधा-बलांगीर नेशनल हाईवे-57 पर पिचुकुली आदर्श विद्यालय के पास हुआ।

Accident

फाइल फोटो

घने कोहरे के कारण हादसा होने की आशंका

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, सुबह घने कोहरे के कारण दुर्घटना होने की आशंका है। नयागढ़ की ओर जा रही यात्री बस की टक्कर विशाखापट्टनम से भुवनेश्वर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार मारुति सेलेरियो कार से हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक पुरुष और महिला काफी देर तक फंसे रहे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बेगुनिया इलाके में खोरधा-बलांगीर नेशनल हाईवे-57 पर पिचुकुली आदर्श विद्यालय के पास हुआ।

End of Feed