यूपी में भेड़िए के बाद तेंदुए ने फैलाया खौफ, गांव में जमकर मचाया उत्पात

उत्तर प्रदेश के रामपुर में वन विभाग की टीम ने अजीम नगर क्षेत्र के जौहर यूनिवर्सिटी से एक तेंदुए को पकड़ लिया है। लेकिन, दूसरा तेंदुआ वन विभाग की टीम की पकड़ से बाहर है।

रामपुर: यूपी में भेड़ियों का आतंक अभी खत्म नहीं हुआ कि तेंदुए ने दहशत फैला दी। इस बार बहराइच नहीं, बल्कि रामपुर में लोग खौफजदा हो गए। रामपुर में वन विभाग की टीम ने अजीम नगर क्षेत्र के जौहर यूनिवर्सिटी से एक तेंदुए को पकड़ लिया है। लेकिन, दूसरा तेंदुआ वन विभाग की टीम की पकड़ से बाहर है। इन दिनों रामपुर में तेंदुए की दहशत से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इलाके के लोगों ने अपने घरों से निकलना भी बंद कर दिया है। जौहर यूनिवर्सिटी के पास थाना अजीम नगर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से देखे जा रहे दो तेंदुए से दहशत मची हुई है। तेंदुआ गांव में जमकर उत्पात मचा रहा है। तेंदुए के आतंक से वन विभाग भी सतर्क है। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए एक खेत में पिंजरा लगाया है।

दो तेंदुए एक तहसील स्वार और एक तहसील सदर में देखे गए। जिसको लेकर वन विभाग सतर्क है और पिंजरे लगा दिए गए थे। दो तेंदुए में से एक को रविवार को विन विभाग की टीम ने पकड़ लिया, जबकि एक अभी भी पकड़ में नहीं आ सका है।

End of Feed