Bahraich: बहराइच वन विभाग एक बार फिर से फेल होता नजर आ रहा है। लगातार शहर में भेड़िए का कहर बढ़ता जा रहा। अपना ठिकाना बदलकर भेड़िया लगातार मासूम लोगों को शिकार बना रहा है। हर बार यह वन विभाग को चमका देकर अपना खौफ बनाने में कामयाब हो रहा है। जिससे पूरे इलाके में लोग इसके कहर से सहमे हुए हैं। लोग अपने घरों से बाहर आने से डर रहे हैं। मासूम बच्चों पर इसका कहर बरस रहा है। लेकिन, वन विभाग इसे पकड़ने में अभी तक पूरी तरह से कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है।
फिर बढ़ रहा भेड़िए का आतंक
एक्सपर्ट और 400 से ज्यादा की टीम को चकमा देते हुए भेड़ियों ने फिर से शिकार करना शुरू कर दिया है। 8 साल का मासूम पारस नकाही गांव का रहने वाला और 55 साल का कन्नू लाल दरहिया गांव के रहने वाले को निशाना बनाया। दोनों गांव की दूरी में 6 किलोमीटर का अंतर है।
अब तक इतने लोगों पर किया हमला
पहले बच्चे को 16 लोगों के बीच रात 1:00 बजे भेड़िया ने काटा। फिर सुबह 4:00 से 4:30 के बीच दरिया गांव में कन्नू को काटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर डॉ आशीष वर्मा ने भेड़िया इंजरी की पुष्टि की है पहले ही डॉक्टर की तरफ से 28 लोगों की लिस्ट जारी की गई है जिन्हें भेड़िए ने काटा है।। दो और बढ़ गए आज।।
