Fatehpur Murder: 8 साल पुराने प्रेम संबंध का खौफनाक अंत, यूट्यूब हिस्ट्री ने खोला प्रेमी हत्याकांड का राज

​फतेहपुर में आठ साल पुराने प्रेम संबंध ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस के अनुसार महिला और उसके पति ने मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए पहचान मिटाने की कोशिश की गई।

Fatehpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से क सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। जहां पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद वारदात को छिपाने की भी जी-तोड़ कोशिश की गई। लेकिन आखिरकार मोबाइल ने सारा राज खोल दिया। बताया जा रहा है कि मोबाइल की यूट्यूब हिस्ट्री में हत्या के बाद बचाव, जेल से बचने और जमानत से जुड़े वीडियो सर्च किए गए थे, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।

Fatehpur murder

फतेहपुर पुलिस ने सुलझाई प्रेमी की हत्या की गुत्थी

8 मई के बाद लापता हुआ विजय

जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी विजय निषाद 8 मई को अपने घर से निकला था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया। 11 मई को विजय के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और उसके मोबाइल की लोकेशन और कॉल हिस्ट्री खंगाली गई। जांच में पता चला कि विजय का पिछले आठ सालों से हमीरपुर निवासी किरण नाम की महिला के साथ प्रेम संबंध था। यही रिश्ता विजय की हत्या की वजह बना। आरोप है कि महिला के पति ने उसकी हत्या की साजिश रची और पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया।

End of Feed