UP: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हो गई झड़प, उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री की बड़ी बहन और गर्भवती बहू घायल

Krishna Paswan Sister Rama Devi Attack Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन रमा देवी और उनकी गर्भवती बहू घायल हो गईं।

Fatehpur Land Dispute Minister Sister Injured: फतेहपुर जिले में एक विवादित भूखंड को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन और उनकी गर्भवती बहू कथित तौर पर घायल हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम मलवां थाना क्षेत्र के सुलतानपुर समसाही गांव में पूर्व ग्राम प्रधान और राज्य मंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन रमा देवी निषाद पर उस समय कथित तौर पर हमला किया गया, जब वह अपने बेटे और बहू को कुछ लोगों से बचाने की कोशिश कर रही थीं।

UP: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हो गई झड़प, उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री की बड़ी बहन और गर्भवती बहू घायल

UP: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हो गई झड़प, उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री की बड़ी बहन और गर्भवती बहू घायल

उनके बेटे शिव सागर निषाद की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सनत सिंह गौतम, अभिलाष सिंह गौतम, धनंजय सिंह, लाल सिंह गौतम और रमेश सिंह गौतम समेत आठ लोगों ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की।

End of Feed