Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने मारी पिकअप गाड़ी को टक्कर, 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रायबरेली से आजमगढ़ जा रही मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी को पीछे से अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Sultanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में दोस्तपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रायबरेली से आजमगढ़ की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 153.500 किलोमीटर चिन्ह के पास घने कोहरे के कारण हुआ।

Fatal Road Accident on Purvanchal Expressway in Sultanpur

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा

टक्कर लगते ही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी घायल मजदूरों को तत्काल दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अम्बेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

End of Feed