Fastest Vande Bharat: चीते से भी तेज हैं ये 5 वंदे भारत एक्सप्रेस, इन रूटों पर भरती हैं फर्राटा

Fastest Vande Bharat Train in India : देश की लाइफ लाइन भारतीय रेलवे ने विगत वर्षों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देकर रफ्तार का रोमांच पेश किया है। तो आज बात भारत की सबसे तेज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की जो कम समय में यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचा रही हैं।

Fastest Vande Bharat Train Speed in India : भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के लिए 75 जोड़ी यानी 150 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों में चला रही है। ये ट्रेनें उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक यानी 24 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों समेत 256 जिलों को कवर कर रही हैं। इनमें से कई गाड़ियां स्पीड के लिहाज काफी बेहतर हैं तो कई सेमी हाईस्पीड हैं, जो यात्रियों को कम समय में मंजिल तक पहुंचा रही हैं। तो आइये जानते हैं कि रफ्तार से रोमांचित करने वाली सबसे तेज वंदे भारत ट्रेनें किन शहरों के बीच चल रही हैं और इनके क्या रूट हैं? इसके अलावा हम टॉप पांच हाई स्पीड ट्रेनों की समय सारणी और टिकट प्राइस भी आपके साथ साझा करेंगे।

वंदे भारत की मैक्सिमम स्पीड कितनी है (Maximum Speed of Vande Bharat Express In India)

वंदे भारत का नेटवर्क साल 2019 से शुरू होकर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके विस्तार के लिए लगातार कार्य चल रहा है। साल 2025 में रेलवे ने और नई वंदे भारत चलाने का टारगेट फिक्स किया है। पिछले साल अहमदाबाद-मुंबई मध्य, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु-डॉ एमजीआर मध्य (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कलबुर्गी - सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची-वाराणसी और खजुराहो- दिल्ली (निजामुद्दीन) के बीच 10 नई वंदे भारत ट्रेन शामिल हैं। इनमें से भी कुछ हाई स्पीड और कुछ सेमी हाई स्पीड गाड़ियां हैं। हालांकि, वंदे भारत की मैक्सिमम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे तय की गई है तो चलिए जानते हैं देश की सबसे तेज टॉप 5 वंदे भारत ट्रेन के बारे में। बहरहाल, अब ट्रेनों की गति की बात करें तो नमो भारत दिल्ली से मेरठ को सबसे तेज ट्रेन होने का गौरव प्राप्त हुआ है, जो गतिमान की 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 30 किमी. अधिक यानी 160 किमी. प्रति घंटे है।

End of Feed