शहर

Dehradun: हरियाणा पुलिस के दरोगा पर गोली चलाने वाले आरोपी ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

हरियाणा पुलिस के दरोगा पर हमला करने वाला फरार आरोपी देहरादून के लक्ष्मण चौक में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोपी पर कई संगीन धाराओं में केस दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

Image

दरोगा पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद को मारी गोली

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dehradun News: हरियाणा पुलिस के एक दरोगा पर जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी आखिरकार देहरादून में आत्महत्या कर ली। यह चौंकाने वाली घटना शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित लक्ष्मण चौक इलाके में घटी, जहां आरोपी ने अपने एक जानकार के घर में खुद को गोली मार ली। मिली जानकारी के अनुसार, यह आरोपी हाल ही में हरिद्वार में हुए हमले का मुख्य आरोपी था।

बताया जा रहा है कि, उसने न केवल हरियाणा पुलिस के दरोगा पर गोली चलाई थी, बल्कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसके खिलाफ कई संगीन धाराओं में केस दर्ज था और पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी देहरादून में छिपा हुआ था और लक्ष्मण चौक इलाके में एक परिचित के घर में रह रहा था। गिरफ्तारी का दबाव और बढ़ती पुलिस कार्रवाई के चलते उसने रविवार सुबह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

Abhishek Sinha
अभिषेक सिन्हाauthor

पत्रकारिता में 23वर्षों का अनुभव पिछले 19 वर्षों से उत्तराखंड की छोटी से लेकर बड़ी ख़बरों को करने में अहम योगदान एवं सबसे आगे, दिल्ली एनसीआर में जैन टीवी और BAG फिल्म्स के साथ उत्तराखण्ड में आजतक टीवी9,live india, और समाचार प्लस के लिए इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म के तहत कई बड़ी ख़बरों को जनता के सामने बड़ी निर्भीकतापूर्वक और ईमानदारी के साथ पेश किया और कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम भूमिका के साथ जन सरोकार की ख़बरों में प्रमुखता से सबसे आगे और सटीक जानकारी के साथ ख़बरों को जनता के सामने परोसने का जस्बा और हिम्मत भरा लंबा सफ़र.

और पढ़ें
End of Article