भोपाल में किसान उग्र, MSP पर मूंग खरीद को लेकर CM आवास की ओर बढ़े; पुलिस के साथ झड़प

नर्मदापुरम से भोपाल तक का यह किसान मार्च मुख्य रूप से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के मुद्दे पर केंद्रित है। किसानों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं। सरकार द्वारा एमएसपी पर मूंग की पूरी फसल की खरीद सुनिश्चित की जाए।

भोपाल : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास तक मार्च निकालने वाले किसानों को भोपाल की सीमा पर रोक दिया गया है। अपनी उपज के उचित मूल्य और अन्य मांगों को लेकर राजधानी की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया है।

Farmer Protest

भोपाल में किसानों का प्रदर्शन

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर शत-प्रतिशत मूंग खरीद समेत विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से निकली किसानों की पदयात्रा मंगलवार को भोपाल पहुंच गई। मुख्यमंत्री आवास घेरने की घोषणा कर आगे बढ़ रहे सैकड़ों किसानों को होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पहले रोक लिया गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। देर रात तक सीएम ने मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की है।

End of Feed