बठिंडा में किसानों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, छुड़ाने आई पुलिस से भी झड़प

Bathinda News: पंजाब के बठिंडा में किसानों ने दो अधिकारियों को बंधक बना लिया। उन्हें छुड़ाने आए पुलिस से भी किसानों की झड़प हो गई। हालांकि, बाद में मामला सुलझा और अधिकारियों को छोड़ा गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bathinda News: पंजाब के बठिंडा जिले में सोमवार शाम को अनाज मंडी में किसानों के समूह ने एक खाद्य निरीक्षक और एक नायब तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) को कथित तौर पर बंदी बना लिया और बाद में पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। किसानों ने दो पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

police van

सांकेतिक फोटो।

क्यों बनाए गए बंधक?

पुलिस ने बताया कि बठिंडा के रायके कलां गांव की अनाज मंडी में धान बेचे जाने के दौरान धान की फसल में नमी की मात्रा की सीमा के मुद्दे पर कुछ किसान प्रदर्शन कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने खाद्य निरीक्षक को बंधक बना लिया। उन्होंने बताया कि जब नायब तहसीलदार खाद्य निरीक्षक को छुड़ाने वहां गए, तो प्रदर्शनकारी किसानों ने उन्हें भी बंधक बना लिया।

End of Feed