दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार, 350 के पार पहुंचा एक्यूआई, जानें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में प्रदूषण का हाल
दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार, 350 के पार पहुंचा एक्यूआई, जानें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में प्रदूषण का हाल
चंडीगढ़ की हवा बेहद खराब
हरियाणा के शहरों में हवा खराब
गाजियाबाद का एक्यूआई 300 के पार
बिहार में एक्यूआई 400 के पार
दिल्ली के इन शहरों का एक्यूआई 400 के पार
जयपुर का एक्यूआई
चेन्नई की हवा संतोषजनक श्रेणी में
लखनऊ में हवा हुई जहरीली
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी एयर पॉल्यूशन बढ़ता जा रहा है। यहां की हवा भी जहरीली हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आज लखनऊ का एक्यूआई 236 दर्ज किया गया है। हवा के कम दबाव के कारण प्रदूषण के स्तर में वृद्धि हो रही है।
प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव
दिल्ली में जगह-जगह पानी का छिड़काव किया जा रहा है। एयर पॉल्यूशन को कम करने के लिए लगातार इस प्रकार के कई कार्य किए जा रहे हैं। एंटी स्मॉग गन का प्रयोग, रेड लाइन ऑन इंजन ऑफ, तरह के अभियान अभी भी जारी है। लेकिन उसके बाद भी दिल्ली की आबोहवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गाजियाबाद का एक्यूआई
केंद्रीय नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद की हवा भी जहरीली बनी हुई है। शहर का एक्यूआई 250 के पार खराब श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 252 दर्ज किया गया है। दिवाली के बाद बहुत खराब श्रेणी से अब खराब श्रेणी में पहुंच गया है। आने वाले दिनों में इसमें और सुधार होने की संभावना है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण
एनसीआर क्षेत्र में आने वाले नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा भी खराब श्रेणी में बरकरार है। शहर का एक्यूआई 200 से ऊपर बना हुआ है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा का एक्यूआई 240 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 285 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में इसके कम होने की उम्मीद कम जताई जा रही है।
दिल्ली का एक्यूआई
दिल्ली में प्रदूषण से अभी राहत नहीं मिली है और आने वाले दिनों में भी इससे राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुबह 5 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, आज का एक्यूआई 354 दर्ज किया गया है।
