फरीदाबाद में टोल कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिवार बोला- कार ने मारी टक्कर, पुलिस ने बताया हार्ट अटैक

फरीदाबाद के बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर एक कर्मचारी की मौत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह बैरियर के पास मुंह के बल गिरकर तड़पता देखा गया। परिजनों ने वैगनआर कार की टक्कर और इलाज में देरी का आरोप लगाया है।

Faridabad News: फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर ड्यूटी के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड की अचानक मुंह के बल गिरने के बाद मौत हो गई। घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कर्मचारी बैरियर के पास जमीन पर गिरने के बाद करीब 25 सेकंड तक तड़पता दिखाई दे रहा है। मृतक की पहचान मूल रूप से अलीगढ़ निवासी 36 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले 13 सालों से इसी टोल पर काम कर रहा था।

Faridabad news

फरीदाबाद में टोल कर्मचारी की मौत

परिजनों ने लगाया कार से टक्कर का आरोप

मृतक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने टोल प्रबंधन और एक अज्ञात कार चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, 1 सितंबर को इमरजेंसी लेन में बैक करते समय एक वैगनआर कार ने राजेंद्र को टक्कर मार दी, जिससे उसका सिर सड़क से टकरा गया। आरोप है कि चालक ने साथी कर्मचारी को इलाज के नाम पर 1,000 रुपये दिए और मौके से फरार हो गया।

End of Feed