Faridabad News: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में सफाई के दौरान बड़ा हादसा, टैंक में गिरने से दो युवकों की मौत

फरीदाबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में सफाई कार्य के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। सेफ्टी बेल्ट टूटने से 26 वर्षीय आकाश टैंक में गिर गया। जिसे बचाने के लिए उतरा साथी अमन भी फिसलकर टैंक में जा गिरा। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में गिरने से दो युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि टैंक की सफाई कार्य के दौरान एक युवक अंदर गिर गया। जिसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी पैर फिसलने से टैंक में गिर गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। हालांकि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वजह साफ हो सकेगी। पुलिस हादसे के कारणों और सुरक्षा में हुई लापरवाही की जांच में जुटी है।

Faridabad tragedy

सेफ्टी बेल्ट टूटने से टैंक में गिरा युवक

यह हादसा जीवन नगर पार्ट-2 स्थित नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में हुआ। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय आकाश और उसके साथी अमन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आकाश और अमन मंगलवार सुबह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की टैंक में सफाई के लिए चैन लगाने का काम कर रहे थे। जिसके लिए आकाश टैंक में उतर रहा था, तभी उसकी सेफ्टी बेल्ट अचानक टूट गई। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे टैंक के अंदर जा गिरा।

End of Feed
Latest News

ENG vs PAK 3rd Test Day 3 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान ने की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड को मिला जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य

BRICS के मंच से भारत-चीन रिश्तों को मिलेगी धार, मोदी-जिनपिंग मुलाकात क्यों अहम? सीमा पर शांति-व्यापार को मिलेगा संतुलन!

Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, हरमनप्रीत कौर की सेना से होगी खिताबी भिड़ंत

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

BRICS Summit: PM मोदी का मेगा प्लान! 10 व्यापार बाधाएं हटाने से लेकर 100 स्टार्टअप के लक्ष्य तक; पढ़ें भारत के ग्लोबल ग्रोथ का रोडमैप