Surajkund Mela 2024: इस दिन शुरू होगा 37वां अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला, यहां देखें समय, टिकट का प्राइस व अन्य डिटेल्स

Surajkund Mela 2024: सूरजकुंड मेला भारत का सबसे बड़ा क्राफ्ट मेले है, जिसमें 40 देश शामिल होने वाले हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 2 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जा रहा है।

Surajkund Mela 2024: सूरजकुंड मेला भारत का सबसे बड़े क्राफ्ट मेले में से एक है। इसका मेले का हर साल आयोजन किया जाता है। ये मेला हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित सूरजकुंड परिसर में आयोजित किया जाता है। इस साल इस मेले का 37वां संस्करण है। जानकारी के अनुसार इस साल का क्राफ्ट मेला पिछले वर्षों के मुकाबले और भी भव्य होने वाला है।

Surajkund Fair 2024: 37th International Crafts Mela Timing, Dates and Price Details

सूरजकुंड मेला 2024

मिली जानकारी के अनुसार आयोजित होने वाले 37वां अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी शामिल रहेंगी। उनके हाथों द्वारा ही कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा उपराष्ट्रपति भी इस मेले में शामिल होने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में कई देशों के राजदूत भी शामिल होने वाले हैं।

End of Feed