फरीदाबाद

Greenfield Expressway: फरीदाबाद से अब जेवर एयरपोर्ट दूर नहीं, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए मिली जमीन

Greenfield Expressway: फरीदाबाद से नोएडा जेवर एयरपोर्ट तक बनने वाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में आने वाली मुख्य बाधाएं दूर हो चुकी है। जानकारी के अनुसार ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए एनएचएआई द्वारा जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है।

Image

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

Greenfield Expressway: नोएडा में बन रहे जेवर एयरपोर्ट के साथ फरीदाबाद को कनेक्ट करने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इस ग्रीनफील्ड के बनने में आ रही सबसे बड़ी बाधा पार हो गई है। बता दें कि जिस बाधा की हम बात कर रहे हैं वो जमीन की थी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनाने के लिए जितनी जमीन की आवश्यकता थी वो एनएचएआई के पास नहीं थी। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। क्योंकि इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए आवश्यक सारी जमीन पर अब एनएचएआई को कब्जा मिल गया है।

इतने किलोमीटर का बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

जानकारी के अनुसार बनने वाला ये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कुल 31 किलोमीटर का होगा। इसका करीब 7 किलोमीटर का हिस्सा यूपी में बनेगा तो 24 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में बनाया जाएगा। बता दें कि, NHAI द्वारा फरीदाबाद के 12 गावों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसके बाद NHAI द्वारा जमीन का अधिग्रहण कर निशानदेही की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, इसके साथ ही जमीन का समतल किया जा रहा है। एनएचएआई द्वारा दिसंबर में जमीन की रजिस्ट्रेशन के लिए गावों में शिवर लगाए गए थे। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से शुरू किया जाएगा।

एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए आवश्यक प्रबंध

बता दें कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए एक कच्चा रास्ता बनाया गया है ताकि एक्सप्रेसवे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री के लाने और ले जाने में सहायता मिलेगी। इस रास्ते में बने ट्यूबवेल, ईंट भट्टे और अन्य चीजे को भी शिफ्ट किया जा रहा है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट के साथ जोड़ने का कार्य करेगा। फरीदाबाद से नोएडा जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचने में लोगों को जाम में न फंसाना पड़े और यात्रा का ये समय कम हो जाए, इसे ध्यान में रखते हुए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article