फरीदाबाद

Faridabad Weather in Hindi: फरीदाबाद में आज ठंड का येलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा गणतंत्र दिवस पर पूरा दिन

Today Faridabad weather in Hindi(Aaj Faridabad ka Mausam): फरीदाबाद में आज ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान घने कोहरे की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।

Image

फरीदाबाद में आज का मौसम (फोटो साभार - istock)

Faridabad Weather Report in Hindi: फरीदाबाद में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, हरियाणा के फरीदाबाद समेत कई जिलों में आज कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। साथ ही घने कोहरे के चलते ट्रैफिक पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस पर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक घना कोहरा भी छाया रह सकता है। जिसके चलते विजिबिलिटी भी कम रहेगी।

फरीदाबाद में आज तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जिले में शाम और रात होते-होते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। रात में फरीदाबाद का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर रह सकता है। जिले में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की धूप खिलने की भी संभावना बनी हुई है।

हरियाणा में मौसम का मिजाज

हरियाणा में मौसम के मिजाज बदलते हुए देखने को मिल रहे हैं। राज्य के कई जिलों में अभी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, वहीं आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। हरियाणा के कई जिलों में 1 फरवरी के आसपास हल्की बारिश होने की संभावना है। गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के कई जिलों में कोल्ड का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट वाले जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article