फरीदाबाद

Faridabad News: काली थार का दिखा आतंक, डिलिवरी ब्वायज को कुचलने की कोशिश की, Video में देखें ड्राइवर की करतूत

रविवार की रात फरीदाबाद एक थार का सरेआम कहर दिखा। काले रंग की थार के चालक ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों पर अपनी कार से कुचलने की कोशिश की। ये पूरा मंजर मौके पर खड़े लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया गया। देखिए

फरीदाबाद में रविवार की रात एक सनकी ड्राइवर ने आसपास खड़े लोगों पर अपनी कार चढ़ाने की कोशिश की। सारे लोग ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के लिए काम करने वाले थे। इसकी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

ये घटना फरीदाबाद के सेक्टर 9 की है। बीते रविवार की रात इस काली थार चालक और इन डिलीवरी ब्वायज में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी का बदला लेने के लिए इस काली थार चालक ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ब्वायज के कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की। जिसकी वीडियो वहां पर किसी ने बना ली जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। गनीमत रही की कोई कर्मचारी या राह चलता व्यक्ति थार की चपेट में नहीं आया वरना उसकी मौत भी हो सकती थी।

वहीं इस मामले में फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी के तरफ से भी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी इस तरह से वाहन चला कर लोगों को कुचलने की कोशिश करने और बेतरतीब तरीके से तेज रफ्तार में वाहन चलाने के मामले में पुलिस इस सनकी थार चालक की पहचान कर रही है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी में थार के नंबर की पहचान की जा रही है जिसे पहचान कर जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा और आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आए दिन बेतरतीबी से वाहन चलाने और इससे होने वाले हादसों की खबरें आती रहती हैं। इनपर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्ती भी करता है लेकिन इसका असर होता नहीं दिखता।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article