Faridabad: कारोबारी की हथौड़े से वार कर खौफनाक हत्‍या, शव देख सिहर गए लोग, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 08:27 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद के रामनगर में एक कारोबारी पर हथौड़े से वार कर खौफनाक हत्‍या कर दी गई। घटना के समय 68 वर्षीय बुजुर्ग कारोबारी अपनी दुकान में सो रहे थे। घटना स्‍थल से पुलिस ने खून लगा हथौड़ा और शराब की कुछ बोतले बरामद की है। हत्‍यारों की संख्‍या दो से ज्‍यादा होने का अनुमान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग कारोबारी को शराब पिलाकर हत्‍या का अनुमान
  • घटनास्‍थल से मिला हथौड़ा और शराब की बोतल
  • मृतक कारोबारी करते थे पुरानी गाड़ी के स्‍क्रैप का काम


Faridabad: फरीदाबाद के रामनगर क्षेत्र में एक कारोबारी की खौफनाक हत्‍या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हथौड़े से ताबड़तोड़ कई वार कर 68 वर्षीय बुजुर्ग कारोबारी की उसके दुकान के अंदर ही हत्या कर दी। इस घटना को देर रात अंजाम दिया गया, आज सुबह क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने ऐसी दरिंदगी दिखाई थी कि शव को देखने वाले सिहर गए। पुलिस ने शव के पास से वारदात में उपयोग किया गया खून लगा हथौड़ा और शराब की कुछ बोतले बरामद की है। कुछ बोतलों में शराब मौजूद है।

Faridabad Crime

बुजुर्ग की हथौड़े से हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ऐसे में पुलिस यह मान कर चल रही है कि, यह हत्‍या कारोबारी के परिचित लोगों ने ही की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, हत्‍या के इरादे से आए आरोपियों ने पहले मृतक कारोबारी को शराब पिलाई और उसके नशे में आते ही हथौड़े से हमला बोल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। हत्‍या के इस मामले की जांच के लिए थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी जुटी हैं।

End of Feed