फरीदाबाद की इस महिला का गार्डनिंग का शौक बन गया जुनून, घर देखकर दंग रह जाते हैं लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 8, 2022, 12:31 PM IST

फरीदाबाद की 53 वर्षीय डॉ करुणा पाल गुप्ता हर दिन दो से ढाई घंटे गार्डनिंग का काम करती हैं। ऐसा वह कई साल से करती आ रहीं हैं। इन्होंने बताया कि इनका घर 550 गज का है। इसमें उन्होंने चार गार्डन बना रखे हैं, जिसमें से एक गार्डन, घर के सामने की ओर है। घर में एक तरफ ग्रीन हाउस बनाया है। पीदे बैकयार्ड में दो गार्डन जंगल थी बने हैं।

Faridabad News: कई बार कुछ चीजों के प्रति लगाव बाद में शौक बन जाता है। या यूं कहें की जिंदगी का वह अहम हिस्सा हो जाता है। ऐसा ही फरीदाबाद की 53 वर्षीय डॉ. करुणा पाल गुप्ता के साथ हुआ है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बॉटनी की पढ़ाई की हैं। 25 साल पहले अपने परिवार के साथ जब नए घर में शिफ्ट हुई थी, तब वहां बहुत पौधे नहीं लगे थे। न ही पौधे लगाने के लिए जगह थी। तब करुणा ने मनी प्लांट और एरिका पाप जैसे पौधे लगाकर गार्डनिंग शुरू की थी।

faridabad

इनका कहना है कि वह गार्डनिंग को कभी भी शौक की तरह नहीं की। जबकि बॉटनी और माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई थी पर गार्डनिंग का बहुत अनुभव नहीं था। समय के साथ वही गार्डनिंग उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इतना ही नहीं अब करुणा खुद के अलावा दूसरे के लिए भी गार्डन सजाती हैं।

End of Feed