Faridabad: फरीदाबाद के इन सेक्टर्स में बिछाई जाएगी पानी की पाइपलाइन, लाखों लोगों को होगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 07:33 PM IST

Faridabad: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए गए चार नए सेक्‍टरों में पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए एफएमडीए ने प्रोजेक्‍ट तैयार कर लिया है। प्रोजेक्‍ट के तहत सबसे पहले सेक्टर 143, 144, 145, 145ए में पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। अधिकारियों को एक माह के अंदर प्रोजेक्‍ट का इस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विकसित हुए सेक्‍टरों में बिछाई जाएगी पाइप लाइन
  • लीक हो रही सभी पाइप लाइनों की होगी मरम्‍मत
  • एफएमडीए के कोर प्लानिंग सेल की बैठक में हुए बड़े फैसले


Faridabad: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए गए चार नए सेक्‍टरों में सुविधाओं के विकास का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) इन सेक्‍टरों में पानी की पाइप लाइन बिछाने का प्रोजेक्‍ट तैयार कर लिया है। एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में आयोजित कोर प्लानिंग सेल (सीपीसी) की बैठक में इस प्रोजेक्‍ट को अप्रूवल दिया गया। जो प्रोजेक्‍ट बनाया गया है, उसके तहत सेक्टर 143, 144, 145, 145ए में पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। अधिकारियों को इस प्रोजेक्‍ट का इस्टीमेट तैयार कर एक माह के अंदर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। इस बैठक में ग्रेटर फरीदाबाद सहित शहर के अन्य सभी इलाकों में पानी आपूर्ति को ज्‍यादा बेहतर बनाने की भी योजना तैयार की गई।

faridabad news

एफएमडीए के कोर प्लानिंग सेल की बैठक

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अधिकारियों को गर्मी से पहले जलापूर्ति से जुड़ी सभी खामियों को सही करने का निर्देश दिया है। नए सेक्‍टरों में पाईप लाइन बिछाने के कार्य को जल्‍द से जल्‍द शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि, इस कार्य एक साल के अंदर ही पूरा करना है। जिससे यहां पर प्‍लाट खरीद चुके हजारों लोग अपना घर बनवा सकें। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर गरिमा मित्तल ने बताया कि सभी कार्य तेज गति से किए जाएंगे। इस बार गर्मी में लोगों को पेयजल समस्‍या से नहीं जूझना पड़ेगा।

End of Feed