फरीदाबाद

Faridabad की इन पांच सड़कों की बदलेगी सूरत, 20 गांव के लोगों को मिलेगी जर्जर रास्तों से राहत

Faridabad Roads Construction: फरीदाबाद में पृथला विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों की पांच खस्ताहाल सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा। यह निर्माण कार्य फरवरी में शुरू होगा। जिसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इन सड़कों के बनने से 20 गांवों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Faridabad Roads Construction: फरीदाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पृथला विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों की पांच जर्जर सड़कों का हाल सुधरा जाएगा। इन सड़कों को जल्द ही नए सिरे से बनाया जाएगा। जिससे 20 गांवों के हजारों लोगों का सफर सुगम होगा और उन्हें जर्जर सड़कों से मुक्ति मिलेगी। इन सड़कों का निर्माण कार्य फरवरी से शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है। इस योजना पर लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

मरम्मत न होने से जर्जर हुई सड़कें

गांव सागरपुर, मोहना, छांयसा, साहूपुरा और मलेरना को जोड़ने वाले सड़कें करीब 12 किमी लंबी है। इन सड़कों पर पिछले कई सालों से मरम्मत कार्य न होने के कारण ये जर्जर हो गई हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गांव छांयसा और मोहना में सड़कों पर दो-दो फुट के गहरे गड्ढे हो चुके हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। खासतौर पर बरसात के दिनों में सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे आवाजाही में भी समस्या होती है।

जनवरी में खुलेगा टेंडर

स्थानीय लोग कई बार इन सड़कों की मरम्मत की मांग कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की गई है। गांव के निवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती है। लोगों की परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इन जर्जर सड़कों को नए सिरे से बनाने की तैयारी की है। जिसके बाद हजारों लोगों को टूटी-फूटी और गड्ढ़ों से भरी सड़कों से निजात मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जनवरी में टेंडर खुलने के बाद फरवरी में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article