फरीदाबाद में होगी साइक्लोथॉन, कल और परसों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

फरीदाबाद में कल और परसों यानी 10 और 11 अप्रैल के लिए साइक्लोथॉन की वजह से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 में करीब 42 हजार साइकिल सवार लोग नशा मुक्ति के खिलाफ रैली निकालेंगे। जिसके कारण शहर का यातायात प्रभावित रहेगा।

Faridabad traffic advisory: ड्रग-फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0' में फरीदाबाद के 42 हजार साइकिल सवार नशा मुक्ति को लेकर शामिल होंगे। इस वजह से 10 और 11 अप्रैल को शहर में कुछ खास रास्तों पर डायवर्जन किए गए हैं। साइक्लोथॉन को लेकर दिल्ली-आगरा हाईवे, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे (बाईपास) से लेकर ग्रेटर फरीदाबाद और सेक्टर-12 से लेकर पाली-सोहना रोड तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।

Faridabad diversion regarding cyclothon

साइक्लोथॉन 2.0 को लेकर फरीदाबाद में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

इन दो दिनों में साइक्लोथॉन के रूट में पड़ने वाले रास्ते आम गाड़ियों के परिचालन में असुविधा आएगी।

End of Feed