फरीदाबाद

Faridabad में एक सबजेक्ट में फेल हुआ 8वीं का छात्र, फांसी लगाकर दी जान

फरीदाबाद में आठवीं कक्षा के छात्र ने एक विषय में अनुत्तीर्ण होने के कारण आत्महत्या कर ली। छात्र सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुआ था।

Image

(सांकेतिक फोटो)

फरीदाबाद : जिले में एक निजी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र ने एक विषय में फेल होने के बाद कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 31 का रहने वाला छात्र सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुआ था। परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए थे, जिसके बाद से वह तनाव में था।

अधिकारियों ने बताया कि स्कूल से लौटने पर लड़के ने पहली मंजिल पर अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया और जब देर शाम तक वह बाहर नहीं आया तब उसकी मां देखने के लिए ऊपर गयीं। दरवाजा बंद पाकर मां ने कमरे के पीछे से जाकर देखा तो लड़के को लटका हुआ पाया। मां के चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

सेक्टर 31 के थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हालांकि, लड़के के रिश्तेदारों ने बताया कि वह एक विषय में अनुत्तीर्ण होने के कारण तनाव में था। सिंह ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, छात्र अपने परिजन की इकलौती संतान था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article