नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए शुक्रवार और शनिवार को मिलेनियम सिटी में साइक्लोथॉन पहुंचने वाली है। इस दौरान 25 हजार लोग साइकिल चलाकर नशा छोड़ने का संदेश देंगे। बता दें कि गांव लखुवास से चंदू तक साइक्लोथॉन का कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ये रैली गुरुग्राम से झज्जर के लिए रवाना होगी और फरीदाबाद के धौज से होते हुए लखुवास में शुक्रवार को ही दाखिल होगी। साइक्लोथॉन के चलते हुए सड़कों पर यातायात को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके लिए पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान सोहन-गुरुग्राम, सोहना बल्लभगढ़, पलवल और तावडू जाने वाले रास्तों में बदलाव किए गए हैं। यदि आप भी इन रास्तों का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य तक जाते हैं, तो जारी ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें।
साइक्लोथॉन के चलते शुक्रवार को बंद रहेंगे ये रास्ते
- मिलेनियम सिटी में साइक्लोथॉन के चलते शुक्रवार, 11 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक गुरुग्राम से सोहना एलिवेटेड मार्ग पर धुनेलाला सर्विस रोड बंद रहेगा।
- सोहन पलवल और सोहना से बल्लभगढ़ रूट पर बदलाव किया गया है।
- पलवल से सोहना आने वाले वाहन मुंबई एक्सप्रेसवे गोल चक्कर बंद रहेगा।
- सोहना से बल्लभगढ़-फरीदाबाद जाने वाले वाहन पलवल मार्ग का प्रयोग करते हुए फरीदाबाद जा सकते हैं।
- फरीदाबाद जाने वाले लोग सोहना से नूंह मार्ग से केएमपी चढ़कर फरीदाबाद एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य पर आगे बढ़ सकते हैं।
- पलवल से सोहना तावडू जाने वाले वाहन मुंबई-एक्सप्रेसवे से केएमपी होते हुए तावडू जा सकेंगे।
शनिवार को इन सड़कों पर बदलेगा ट्रैफिक
- शुक्रवार के बाद शनिवार को भी ट्रैफिक में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान फरीदाबाद की ओर से एसपीआर रोड से होकर एनएच-48 व द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालक वाटिका चौक से दाहिने हाथ पर मुड़कर सुभाष चौक से बाई ओर मुडकर हीरो होंडा चौक से बाई ओर मुडकर अपने गंतव्य पर आगे बढ़ेंगे।
- बादशाहपुर की ओर से एसपीआर रोड से शंकर चौक एनएच 48 व द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालक वाटिका चौक से सीधा सुभाष चौक से बाई मुड़कर हीरो होंडा चौक से आगे जाएंगे।
- दिल्ली जयपुर हाईवे से मानेसर की तरफ जिओ कट से सेक्टर-75 की तरफ से एसपीआर रोड से होते हुए वाटिका चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक खेड़की दौला टोल के रास्ते द्वारका एक्सप्रेसवे क्लोवरलीफ के रास्ते एसपीआर रोड वाटिका चौक की ओर आगे बढ़ते हुए अपने गंतव्य पर जाएंगे।
- सेक्टर-82/83 की तरफ से शाही गांव और ऐलान चौक हरसऊ आने वाले वाहन ऐलान चौक से बाई मुड़कर सती चौक से आगे बढ़ते हुए पटौदी गुरुग्राम रोड का प्रयोग करेंगे।
साइक्लोथॉन में संस्कृति कार्यक्रम आयोजित
बता दें कि नशा मुक्त हरियाणा के लिए चल रही साइक्लोथॉन 2.0 गुरुवार को फरीदाबाद जिले की सीमा में प्रवेश किया। साइक्लोथॉन का इस दौरान कई स्थानों पर स्वागत किया गया है। आज शुक्रवार को 40 हजार करीब साइकिल सवार स्मार्ट सिटी (गुरुग्राम) वासियों को नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए पहुंचे है। आज नशा मुक्ति का संदेश देने वाली इस यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिस्सा लिया।
