Faridabad-Rohtak Seat : हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024, मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव रिजल्ट की तारीख

Faridabad Rohtak Seat : हरियाणा की फरीदाबाद और रोहतक लोकसभा सीट के लिए छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। आइये जानते हैं फरीदाबाद और रोहतक में दोनों पार्टियों ने किन प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।

Faridabad Rohtak Seat : देशभर की 58 लोकसभा सीटों के लिए 25 मई यानी शनिवार को छठे चरण के लिए मतदान होना है। इसमें उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होगा। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा। इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। लेकिन, हम बात हरियाणा की फरीदाबाद और रोहतक लोकसभा सीट की करेंगे, जिनके लिए 25 मई को मतदान होना है।

Faridabad And Rohtak Constituency

हरियाणा लोकसभा चुनाव

हरियाणा का समीकरण

हरियाणा में ज्यादातर सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा तथा दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार खट्टर का मुकाबला हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा से है, जबकि करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सैनी ने 12 मार्च को खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सैनी करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। उपचुनाव के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। विधायक पद से खट्टर के इस्तीफे के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

End of Feed