Faridabad News: फरीदाबाद पुलिस एक बार फिर से शर्मसार हुई है। एचएसवीपी सेल में तैनात एक इंस्पेक्टर पर एक महिला ने रेप करने और रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा फरीदाबाद पुलिस में दर्ज कराए गए मामले के अनुसार, उसका पति जेल में बंद है, इस मामले में उसकी मुलाकात आरोपी इंस्पेक्टर से हुई थी। आरोपी ने पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर महिला से रुपये ऐंठने के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी इंस्पेक्टर मनोज कुमार के खिलाफ सेक्टर-16 थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी इंस्पेक्टर अभी सेक्टर-12 एचएसवीपी सेल में तैनात है।
पुलिस इंस्पेक्टर पर महिला को झांसा देकर रेप का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शिकायतकर्ता महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि मई 2020 में जानलेवा हमले के एक मामले में उसके पति के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था। उसी मामले में उनके पति जेल में बंद है। इस केस के सिलसिले में ही उसकी मुलाकात आरोपित इंस्पेक्टर मनोज कुमार से हुई। आरोपी ने उसे आश्वासन दिया कि इस मुकदमे में वह उसकी मदद करेगा। महिला का आरोप है कि इस मदद के नाम पर आरोपी इंस्पेक्टर ने उससे साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ लिए।
