नशामुक्ति का संदेश लेकर फरीदाबाद पहुंची साइक्लोथॉन, गुरुग्राम के लिए हुई रवाना, इन रास्तों पर जाने से बचें

साइक्लोथॉन को लेकर शुक्रवार और शनिवार को मिलेनियम सिटी में नशा छोड़ने का संदेश दिए जाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नशा मुक्त हरियाणा 2.0 के लिए 25 हजार लोग साइकिल चलाकर नशा छोड़ने का संदेश देंगे। इस देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए शुक्रवार और शनिवार को मिलेनियम सिटी में साइक्लोथॉन पहुंचने वाली है। इस दौरान 25 हजार लोग साइकिल चलाकर नशा छोड़ने का संदेश देंगे। बता दें कि गांव लखुवास से चंदू तक साइक्लोथॉन का कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ये रैली गुरुग्राम से झज्जर के लिए रवाना होगी और फरीदाबाद के धौज से होते हुए लखुवास में शुक्रवार को ही दाखिल होगी। साइक्लोथॉन के चलते हुए सड़कों पर यातायात को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके लिए पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान सोहन-गुरुग्राम, सोहना बल्लभगढ़, पलवल और तावडू जाने वाले रास्तों में बदलाव किए गए हैं। यदि आप भी इन रास्तों का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य तक जाते हैं, तो जारी ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें।

Faridabad News

नशामुक्ति का संदेश लेकर फरीदाबाद पहुंची साइक्लोथॉन

साइक्लोथॉन के चलते शुक्रवार को बंद रहेंगे ये रास्ते

  • मिलेनियम सिटी में साइक्लोथॉन के चलते शुक्रवार, 11 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक गुरुग्राम से सोहना एलिवेटेड मार्ग पर धुनेलाला सर्विस रोड बंद रहेगा।
  • सोहन पलवल और सोहना से बल्लभगढ़ रूट पर बदलाव किया गया है।
  • पलवल से सोहना आने वाले वाहन मुंबई एक्सप्रेसवे गोल चक्कर बंद रहेगा।
  • सोहना से बल्लभगढ़-फरीदाबाद जाने वाले वाहन पलवल मार्ग का प्रयोग करते हुए फरीदाबाद जा सकते हैं।
  • फरीदाबाद जाने वाले लोग सोहना से नूंह मार्ग से केएमपी चढ़कर फरीदाबाद एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य पर आगे बढ़ सकते हैं।
  • पलवल से सोहना तावडू जाने वाले वाहन मुंबई-एक्सप्रेसवे से केएमपी होते हुए तावडू जा सकेंगे।

End of Feed