Faridabad Weather Report in Hindi: फरीदाबाद में दो दिन धूप निकलने के बाद मौसम ने फिर से अपने मिजाज बदल लिए हैं। यहां मौसम में अचानक बदलाव आया है। शहर में ठिठुरन भरी ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है। साथ ही शीतलहर ने भी ठंड बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज सुबह कोहरा भी देखने को मिला। हालांकि फरीदाबाद में मौसम का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन हरियाणा के अन्य इलाकों में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है।
फरीदाबाद में मौसम
फरीदाबाद का तापमान
फरीदाबाद में आज धूप तो निकलेगी, लेकिन धुंध भी छाई रहेगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज यहां का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फरीदाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जनवरी के आखिरी दिनों में आसमान में बादल छाएं रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी की शुरुआत में बारिश हो सकती है।
क्यों बदला मौसम का मिजाज
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में अचानक आए इस बदलाव का कारण पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। जिसका प्रभाव कई राज्यों में पड़ रहा है। फरीदाबाद समेत पूरे हरियाणा के मौसम ने अचानक करवट ली है। दो दिन पहले यहां अच्छी धूप खिली थी। जिससे दिन के समय ठंड से राहत मिली थी, साथ ही तापमान में भी इजाफा हुआ था। लेकिन अब फिर से ठंड बढ़ गई है। आज दिल्ली हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश होने के भी आसार हैं।
