फरीदाबाद

Faridabad Weather in Hindi: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, जानिए आज के मौसम का हाल

Today Faridabad weather in Hindi(Aaj Faridabad ka Mausam): फरीदाबाद में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज जिले में बारिश होने की संभावना है। सुबह के समय भी बूंदाबांदी देखने को मिली है।

Image

फरीदाबाद में आज का मौसम (फोटो साभार - istock)

Faridabad Weather Report in Hindi: फरीदाबाद में बुधवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीते दिन जिले में बारिश ने दस्तक दी है। बुधवार को रुक-रुककर पूरे दिन बारिश हुई। बारिश का सिलसिला आज सुबह भी जारी रहा। गुरुवार की सुबह फरीदाबाद में बारिश की बूंदो के साथ हुई। आज पूरे प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज फरीदाबाद में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा आज धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई जा रही है।

फरीदाबाद में आज का तापमान

बुधवार को फरीदाबाद समेत हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई। फरीदाबाद में 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिले के तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को फरीदाबाद का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को फरीदाबाद में बारिश होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार को जिले में आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article