फरीदाबाद

Faridabad Weather in Hindi: कमजोर पड़ा सर्दी का सितम, जनवरी के आखिरी दिन करवट लेगा मौसम

Today Faridabad weather in Hindi(Aaj Faridabad ka Mausam): फरीदाबाद में शनिवार को अच्छी धूप खिली थे। जिसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। आज भी आसमान साफ रहने के आसार है और दिन में धूप भी दिखाई देगी।

Image

फरीदाबाद का मौसम (फोटो साभार - ट्विटर)

Faridabad Weather Report in Hindi: फरीदाबाद में बीते दिन अच्छी धूप खिलने के चलते सर्दी का जोर कमजोर पड़ गया है। लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। शनिवार को अच्छी धूप खिलने के कारण दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं रात के समय तापमान 7 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया। हालांकि जनवरी के आखिरी दिन मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। फरवरी की शुरुआत में बारिश भी देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

आज फरीदाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। दिन में धूप भी देखने को मिल सकती है। आज यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। AccWeather ने अनुसार दोपहर के समय फरीदाबाद का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और रात के समय यहां का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

31 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होन के चलते मौसम में यह बदलाव आएगा और 1 और 2 फरवरी को राज्य के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में इस बदलाव के बावजूद ठंडी पहले जितनी जोरदार नहीं पड़ेगी। लोगों को अब अत्यधिक ठंड नहीं झेलनी होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article