Faridabad Weather in Hindi: कमजोर पड़ा सर्दी का सितम, जनवरी के आखिरी दिन करवट लेगा मौसम

Today Faridabad weather in Hindi(Aaj Faridabad ka Mausam): फरीदाबाद में शनिवार को अच्छी धूप खिली थे। जिसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। आज भी आसमान साफ रहने के आसार है और दिन में धूप भी दिखाई देगी।

Faridabad Weather Report in Hindi: फरीदाबाद में बीते दिन अच्छी धूप खिलने के चलते सर्दी का जोर कमजोर पड़ गया है। लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। शनिवार को अच्छी धूप खिलने के कारण दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं रात के समय तापमान 7 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया। हालांकि जनवरी के आखिरी दिन मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। फरवरी की शुरुआत में बारिश भी देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

Sunny Day

फरीदाबाद का मौसम (फोटो साभार - ट्विटर)

आज फरीदाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। दिन में धूप भी देखने को मिल सकती है। आज यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। AccWeather ने अनुसार दोपहर के समय फरीदाबाद का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और रात के समय यहां का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

End of Feed