Faridabad Weather in Hindi: फरीदाबाद में घना कोहरा और भीषण ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। फरीदाबाद के साथ पूरे हरियाणा में भीषण ठंड पड़ रही है। वहीं कई जिलों का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। ठीक वैसे ही फरीदाबाद का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में फरीदाबाद के मौसम में खास बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि दोपहर के समय आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। फरीदाबाद में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा आने वाले दिनों में बारिश की आशंका भी जताई गई है।
फरीदाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम
पूरे हरियाणा में ठंड का कहर बरस रहा है। इस कहर से फरिदाबाद भी पीछे नहीं है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने कोहरे की आशंका जताई थी। सुबह पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था। दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में लोगों को कोहरे से कोई राहत नहीं मिलेगी।
फरीदाबाद में अभी के मौसम की बात करें तो यहां का तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया है। आसमान साफ है, जिसकी वजह से लोगों को अच्छी धूप मिल रही है। जानकारी के अनुसार 28 से 31 जनवरी तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
फरवरी की शुरुआत में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 1 और 2 फरवरी को फरीदाबाद में हल्की बूंदा-बांदी की उम्मीद जताई जा रही है। हल्की बारिश के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। यदि शहर में बारिश होती है तो इससे ठंड में कमी आ सकती है और इसका असर कोहरे पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
