फरीदाबाद

Faridabad Weather in Hindi: मौसम ने बदला अपना मिजाज, फिर से लौटी ठंड, आने वाले दिनों में बारिश के आसार

Today Faridabad weather in Hindi(Aaj Faridabad ka Mausam): फरीदाबाद में ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आया है। आज यहां पर धुंध के साथ धूप निकलने के आसार हैं।

Image

फरीदाबाद में मौसम

Faridabad Weather Report in Hindi: फरीदाबाद में दो दिन धूप निकलने के बाद मौसम ने फिर से अपने मिजाज बदल लिए हैं। यहां मौसम में अचानक बदलाव आया है। शहर में ठिठुरन भरी ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है। साथ ही शीतलहर ने भी ठंड बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज सुबह कोहरा भी देखने को मिला। हालांकि फरीदाबाद में मौसम का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन हरियाणा के अन्य इलाकों में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है।

फरीदाबाद का तापमान

फरीदाबाद में आज धूप तो निकलेगी, लेकिन धुंध भी छाई रहेगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज यहां का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फरीदाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जनवरी के आखिरी दिनों में आसमान में बादल छाएं रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी की शुरुआत में बारिश हो सकती है।

क्यों बदला मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में अचानक आए इस बदलाव का कारण पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। जिसका प्रभाव कई राज्यों में पड़ रहा है। फरीदाबाद समेत पूरे हरियाणा के मौसम ने अचानक करवट ली है। दो दिन पहले यहां अच्छी धूप खिली थी। जिससे दिन के समय ठंड से राहत मिली थी, साथ ही तापमान में भी इजाफा हुआ था। लेकिन अब फिर से ठंड बढ़ गई है। आज दिल्ली हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश होने के भी आसार हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article